लाइव न्यूज़ :

धामनगर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सूरज 3261 वोट से आगे, ओडिशा में लग सकता है बीजद को झटका!, जानें कांग्रेस, नोटा और निर्दलीय का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2022 12:05 IST

Dhamnagar Assembly by-election: धामनगर सीट पर इकलौती महिला उम्मीदवार बीजद की अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज को मैदान में उतारा है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूर्यबंशी सूरज 3261 से आगे हैं। निर्वाचन ओयाग के रुझान से यह जानकारी मिली है।सूरज ने शुरुआती दौर की मतगणना के बाद 18181 और दास ने 14920 मत हासिल किए हैं।

भद्रकः ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल (बीजद) को झटका लग सकता है। ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) से है।

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने बीजू जनता दल (बीजद) की प्रत्याशी एवं अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास पर 3,261 मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन ओयाग ने यह जानकारी दी।

आयोग के अनुसार, सूरज ने शुरुआती चार दौर की मतगणना के बाद 18,181 और दास ने 14,920 मत हासिल किए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को 557 मत मिले हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को 68.98 फीसदी मतदान हुआ था। यह सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। धामनगर सीट पर इकलौती महिला उम्मीदवार बीजद की अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज को मैदान में उतारा है। 

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाचुनाव आयोगBiju Janata DalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी