लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तो मैं वहां था, कोई शिवसैनिक नहीं था'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 22:45 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पूरे दावे के साथ कहा कि जब 6 दिसंबर 1992 अयोध्या में विवादित ढांचे के गिराया गया तो उस वक्त वो वहीं पर मौजूद थे और वहां पर एक भी शिव सैनिक नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई तो वह वहीं थेदिवंगत बाल ठाकरे के दावे के उलट देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वहां एक भी शिव सैनिक नहीं था इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 'कार सेवा' के दौरान वह 18 दिनों तक बदायूं जेल में बंद रहे

मुंबई: महाराष्ट्र में गठबंधन सत्ता पर काबिज शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच रोजाना बढ़ती तकरार उस समय चरम पर पहुंच गई, जब शिवसेना और दिवंगत बाल ठाकरे के कथित दावे के उलट पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कह दिया कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद गिराई गई तो वह वहीं मौजूद थे और वहां पर कोई शिवसैनिक नहीं था।

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को पूरे दावे के साथ कहा कि जब विवादित ढांचे के गिराया गया तो उस वक्त वहां कोई शिव सैनिक मौजूद नहीं था। इसके साथ ही फड़नवीस ने इस बात का भी दावा किया कि राम मंदिर निर्माण के दौरान 'कार सेवा' करते हुए वह 18 दिनों तक यूपी की बदायूं जेल में बंद रहे।

एक रैली को संबोधित करते हुए दरअसल देवेंद्र फड़नवीस मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पूछा था कि 90 के दशक में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया था, तब भाजपा नेता कहां थे।

उद्धव ठाकरे के इसी बयान पर हमलावर रूख अख्तियार किये फड़नवीस ने कहा, "उन्होंने पूछा कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया तो हम कहां थे अरे जब मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा गया तो वो किस डर से छुप रहे हैं। आज वो दावा कर रहे हैं कि बाबरी मस्जिद को उन्होंने गिराया।"

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "मैं पूरे गर्व के साथ कह रहा हूं कि, हां, मैंने विवादित गिराने के लिए कहा था। इतना ही नहीं मैंने उससे पहले कार सेवा करके बदायूं जेल में 18 दिनों की जेल भी काटी थी और वो सब मैंने राम मंदिर के लिए किया था।"

सूबे की महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करना भी देशद्रोह की तरह हो गया है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसराम मंदिरBabri Masjidअयोध्याशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला