लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम बोर्ड को पुजारियों के हितों पर आघात नहीं करने दिया जाएगा : धामी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:12 IST

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि देवस्थानम बोर्ड को किसी भी कीमत पर पुजारियों और ‘हक-हकूकधारियों’ के हितों पर आघात नहीं करने दिया जाएगा। मंदिरों में और उसके आसपास के संसाधनों पर ‘हक-हकूकधारियों’ का पारंपरिक अधिकार है। वे मंदिरों को आसपास के जंगलों से एकत्रित ‘पूजा सामग्री’ प्रदान करते हैं और बदले में उन्हें दस्तूर के रूप में भोग का एक हिस्सा दिया जाता है। देवस्थानम बोर्ड, तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान अस्तित्व में आया था और यह चारधाम सहित 51 मंदिरों का प्रबंधन करता है। धामी ने देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और केदारनाथ से पूर्व विधायक शैला रानी रावत के नेतृत्व में पुजारियों, ‘हक-हकूकधारियों’ और पंडा समाज के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर उनके हितों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को तीर्थ पुरोहितों की बात सुनने और उनकी आशंकाओं को जानने के बाद ही राज्य सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए कहा गया है। धामी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार सभी पक्षों को सुनेगी और उनकी चिंताओं को दूर करेगी। देवस्थानम बोर्ड को तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों और पांडा समाज के हितों को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘कोई संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा। सभी संदेहों को दूर किया जाएगा और जहां भी आवश्यक होगा, संशोधन किए जाएंगे।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘बद्रीनाथ मास्टर प्लान’ लागू करने से पहले सभी संबंधित पक्षों को सुना जाएगा। गौरतलब है कि तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी और पंडा समाज के सदस्य देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह उनके अधिकारों का हनन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभरतनाट्यम नृत्यांगना को 'कोई धर्म न' होने की वजह से केरल के मन्दिर में नृत्य की नहीं मिली अनुमति, बोर्ड ने कहा- केवल हिन्दू कर सकते हैं प्रदर्शन

भारतकेरल: पाप से मुक्ति के लिए 12 ब्राह्मणों के पैर धुलने की रस्म पर हाईकोर्ट सख्त, कोचीन देवस्वम बोर्ड हलफनामा जमा करेगा

भारतदेवस्थानम बोर्ड को पुजारियों के हितों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी: धामी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल