लाइव न्यूज़ :

उप जिलाधिकारी ने लगाया विधायक पर गाली गलौच करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:41 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उप जिलाधिकारी ने कांग्रेस विधायक पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।वहीं विधायक ने आरोपों से इंकार किया है। छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ जिसमें दो लोगों की आवाजें हैं, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को ‘डिप्टी कलेक्टर’ कह कर संबोधित करता है और उसे किसी काम के लिए धमका रहा है। बाद में पहला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति (डिप्टी कलेक्टर) के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता सुनाई देता है। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद रामानुजगंज में पदस्थ उप जिलाधिकारी प्रफुल्ल रजक ने कहा कि यह ऑडियो क्लिप उनके और कांग्रेस विधायक के बीच हुई बातचीत का अंश है, जिसमें विधायक ने उनके साथ गाली गलौच की है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निर्वाचन क्षेत्र से सत्तारूढ़ दल के विधायक बृहस्पत सिंह ने रजक के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा है कि विपक्ष दल और उनकी ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश की है। रजक के मुताबिक पूरा मामला एक तालाब में मछली पालन के लिए एक समूह को पट्टे के आवंटन से संबंधित है। अधिकारी ने बताया कि तालाब में मछली पालन के लिए पट्टे की मांग कर रहे दो समूहों के बीच विवाद था। बलरामपुर के जिलाधिकारी ने एक समूह के पक्ष में आदेश दिया था। जिसके बाद उस आदेश के अनुपालन में समूह को पट्टा आवंटित किया गया। रजक ने कहा,‘‘ मैंने बस अपना काम किया लेकिन बदले में मुझे गालियां मिलीं।’’ उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें विधायक के एक सहयोगी का फोन आया था। विधायक के सहयोगी ने कहा कि विधायक उनसे बात करना चाहते हैं। उप जिलाधिकारी के मुताबिक जब उन्होंने विधायक को फोन किया तब विधायक ने तालाब आवंटन को लेकर गालियां दी। रजक ने कहा कि उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है और मामले की जांच की मांग की है। इधर कांग्रेस विधायक ने आरोपों को खारिज किया है तथा कहा है कि कथित ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है। विधायक बृहस्पत सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा,‘‘ इस ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं है। यह विपक्ष के द्वारा रची गई साजिश है। इसमें सरकार में शामिल कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की भी भूमिका है।’’ विधायक ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए साजिश के तहत उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन साजिशकर्ता कभी सफल नहीं होंगे। सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगेंगे, जिससे उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया जा सके। इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सिंह को विधायक पद से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नारायण चंदेल ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए तथा विधायक को अपने व्यवहार के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। चंदेल ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को मामले का संज्ञान लेना चाहिए और विधायक को उनके पद से बर्खास्त करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट