लाइव न्यूज़ :

UP: रायबरेली के CHC केंद्र में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, सरकारी अस्पताल में मिली खामियां

By आकाश चौरसिया | Updated: July 18, 2024 11:45 IST

UP में संगठन बनाम सरकार की बहस के बीच डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक एक्शन में, अस्पतालों में औचक निरीक्षण अभियान शुरू

Open in App
ठळक मुद्देरायबरेली के सीएचसी केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठकहालांकि, इस अभियान के दौरान कई खामियां भी देखने को मिलीयूपी के इस शहर के बाद फतेहपुर के सरकारी अस्पताल में भी डिप्टी सीएम ने निरीक्षण किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में उठापटक का माहौल बना हुआ है, इस बीच खबरे आ रही हैं कि संगठन और सरकार में बदलाव होने की संभावना भी कई मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। इस बीच एक्शन मोड में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आ गए हैं और उन्होंने एक बार फिर से अस्पतालों में औचक निरीक्षण शुरू कर दिया, जिसे लेकर महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को रायबरेली स्थित सरकारी अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बछरावां क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्थितियों का रिव्यू किया। आज सुबह अचानक डिप्टी सीएम को आते देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में साफ-सफाई नहीं मिली और मरीजों ने बताया कि वे बाहर से दवाएं लाते हैं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में कुल 41 स्टाफ में से 11 अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल में गंदगी, वाहनों की अवैध पार्किंग आदि देख डिप्टी सीएम भड़क गये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्रजेश पाठक ने सीएचसी (CHC) अधीक्षक को फटकार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और बाद में डिप्टी सीएम पाठक ने फतेहपुर के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊUnnao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला