लाइव न्यूज़ :

राजद सांसद मनोज झा के समर्थन में उतरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कहा-वह एक प्रोफेसर हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2023 17:49 IST

दिल्ली दौरे के बाद पटना लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि हम राजपूतों के खिलाफ कैसे हो सकते हैं? जितने राजपूत विधायक हमारी पार्टी में हैं, उतने भाजपा में भी नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने मनोज झा की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में कोई गलत बात नहीं बोलीतेजस्वी यादव ने कहा, हम राजपूतों के खिलाफ कैसे हो सकते हैं?बोले, जितने राजपूत विधायक हमारी पार्टी में हैं, उतने भाजपा में भी नहीं है

पटना: राजद सांसद मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में ‘ठाकुर का कुआं’ कविता पाठ करने को लेकर गर्माती सियासत के बीच दिल्ली दौरे के बाद पटना लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि हम राजपूतों के खिलाफ कैसे हो सकते हैं? जितने राजपूत विधायक हमारी पार्टी में हैं, उतने भाजपा में भी नहीं है। 

तेजस्वी ने मनोज झा की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में कोई गलत बात नहीं बोली। लेकिन मनोज झा के खिलाफ सबसे पहले मोर्चा खोलने वाले अपनी पार्टी के विधायक चेतन आनंद और उनके पिता के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर गए। 

हालांकि राजद विधायक चेतन आनंद को तेजस्वी यादव ने सख्त नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि मनोज झा ने संसद में जो भी कहा वह ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता है। कविता पाठ को लेकर अगर चेतन आनंद को कोई आपत्ति थी तो उन्हें पार्टी के फोरम पर अपनी बातें रखनी चाहिए थी। 

उन्होंने अपनी बातें सोशल मीडिया के माध्यम से रखी जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने मनोज झा के समर्थन में कहा कि वह एक प्रोफेसर हैं। उन्हें संसद में सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिल चुका है। संसद में प्रभावशाली तरीके से अपनी बातों को रखने के लिए ही मनोज झा बुद्धिमत्ता की सराहना हुई है। 

ऐसे में उन्होंने जो कविता पाठ किया वह किसी जाति के लिए नहीं था बल्कि संसाधनों पर कब्जा जमाए लोगों को इंगित करके उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ठाकुर नाम से कविता पाठ करने का यह मतलब नहीं है कि इसमें राजपूत या किसी एक जाति को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कई जातियों के उपनाम ठाकुर हैं। कर्पूरी ठाकुर भी अपना उपनाम ठाकुर ही लगाते थे, जबकि वे राजपूत नहीं थे। इसी तरह यादव में भी कई उपनाम हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम अहीर हैं, लेकिन हमारा उपनाम यादव है। कुछ का नाम राय, प्रसाद, चौधरी रहता है। 

उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के सिद्धांत का अनुसरण करती है, जो राजपूत थे। हम राजपूत जाति से आने वाले अर्जुन सिंह को मानते हैं, जिन्होंने शिक्षा में 27 फीसदी आरक्षण ओबीसी को दिया। हमारे लिए रघुवंश सिंह जैसे राजपूत रहे, जिन्होंने मनरेगा का लाभ दिया। इसलिए राजपूतों को लेकर राजद में हमेशा से सम्मान रहा है। यहां बता दें कि राजद में राजपूत विधायकों की संख्या 6 है, जबकि भाजपा में राजपूत विधायकों की तादाद 15 है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारमनोज झाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारतनीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा नागरिक उड्डयन, 3 नए विभाग और तीन अन्य विभागों के नाम बदले, देखिए पूरी सूची

भारतThiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

कारोबारधान का कटोरा से निकल रहे सीमांचल किसान?, ड्रैगन फ्रूट की फसलें उगाकर बढ़ा रहे हैं आय

भारतबिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा?, पासिंग आउट परेड निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल से हटकर सीएम नीतीश कुमार ने लिया मंत्रियों को साथ

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी के इवेंट ऑर्गनाइजर को किया गया गिरफ्तार, हिंसक अराजकता के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

भारतSasthamangalam ward: कौन हैं आर. श्रीलेखा?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत दर्ज की, सीपीआईएम उम्मीदवार अमृता आर को 708 वोटों से हराया

भारतमहाराष्ट्र विधान मंडल में विपक्ष के नेताओं का न होना सत्ताधारी दलों के लिए शर्म की बात?, संजय राउत ने कहा-बीजेपी और सीएम फडणवीस ने अपमान करने का लगातार किया काम