लाइव न्यूज़ :

Deoghar Ropeway: "जय हनुमान...जय गोबिन्दों", हादसे के दौरान सैलानियों ने कुछ यूं याद किया भगवान को, लाइव कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट का डरावना मन्जर

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 11:25 IST

Deoghar Ropeway: इस 1मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में हादसे के दोनों सिन कवर हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि हादसे के बाद लोग कैसे डर के मारे चिख और चिल्ला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवघर रोपवे हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हादसे के पहले और बाद के सिन देखने को मिले हैं। इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे लोग हादसे के समय डर के मारे चिख रहे हैं।

Deoghar Ropeway:  झारखंड (Jharkhand) के देवघर में हुए रोपवे हादसे (Deoghar Ropeway Accident) से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुरुषोत्तम केशरी नामक एक शख्स ने ट्विटर पर अपलोड किया है जिसे इस घटना का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में हादसे से पहले और उसके बाद के सिन को दिखा जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि रोपवे का आंनद लेने के एक सैलानी यह वीडियो बना रहा था जो हादसे में तबदील हो गया था। हादसे के बाद भी वीडियो रिकॉर्ड होता रहा है और सैलानियों की चिंख और चिल्लाहट साफ सुनाई दे रही है। आपको बता दें कि रविवार को हुए इस रोपवे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए कई एजेंसियों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया था लेकिन फिर भी तीन लोगों की जान नहीं बच पाई थी। 

हादसे का मन्जर कैमरे में हुआ लाइव कैद

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे सैलानी ट्रॉली में सवार होकर रोपवे का मजा ले रहे हैं। इसी दौरान कुछ तकनीकि कारणों की वजह से दो ट्रॉलियों के बीच अचानक टकराव हो गया जो बाद में एक बड़े हादसे का रुप ले लिया था। वीडियो में यह देखा गया है कि हादसे के तुरंत बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा मोबाइल नीचे गिर जाता है और सैलानियों की चिखने और चिल्लाने की आवाजे सुनाई देनी लगती है। सैलानियों के जय हनुमान और जय गोबिन्दों कहने की बात भी सुनाई दे रही है। करीब 1 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में जिंदगी और मौत के दोनों मन्जर को रिकॉर्ड किया गया है। 

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस हादसे में फंसे लोगों को निकालने के लिए आइटीबीपी के 50 और NDRF के 70 जवानों के साथ वायुसेना के 5 हेलीकाप्टरों का सहारा लिया गया था। इसके अलावा भी कुछ और अधिकारी थे जिनकी मदद ली गई थी। आपको बता दें कि झारखंड की सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया है। वही इस मामले के झारखंड हाई कोर्ट तक भी पहुंचने की बात सामने आ रही है। 

टॅग्स :झारखंडRanchiहाई कोर्टवायरल वीडियोएनडीआरएफआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज