लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शत्रुघ्न के खिलाफ धरना प्रदर्शन, उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

By भाषा | Updated: April 23, 2019 01:41 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रवक्ता एच के वर्मा ने हालांकि आशंका जताई कि कार्यकर्ताओं को "विपक्षी दलों" द्वारा उनकी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं2014 में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ''दलाल'' की संज्ञा देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रवक्ता एच के वर्मा ने हालांकि आशंका जताई कि कार्यकर्ताओं को "विपक्षी दलों" द्वारा उनकी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भेजा गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सिन्हा को राजद के इशारे पर कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया और बीपीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी नेता शक्ति सिंह गोहिल और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा इस सीट को "बेच" दिया गया।

इससे पहले, रविवार को सिन्हा को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उस समय घेर लिया गया था जब एक बैठक को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था "जब मैं किसी के साथ दोस्ती करता हूं तो मैं अपनी वफादारी नहीं बदलता"। सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019पटना साहिबशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज