लाइव न्यूज़ :

यूपी: मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में फिर हुआ प्रदर्शन, बढ़ाई गई इलाके की सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 07:37 IST

इसी बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता पप्पू शर्मा ने अपने साथियों के साथ उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि एक समुदाय के लोगों ने तिलहर कस्बे का घेराव कर उसे बंधक बना लिया जिसके चलते नगर के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कारने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में इलाके में सुरक्षा को बढ़ाई गई है।मामले में पुलिस की धर्मगुरुओं के साथ बैठक भी हुई है।

लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में शाहजहांपुर जिले के तिलहर कस्बे में समुदाय विशेष के लोगों के प्रदर्शन के कारण बुधवार को भी स्थिति तनावपूर्ण रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के डभौरा गांव में 14 मई को वरुण धवन नामक एक युवक ने फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद साहब के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। 

एसपी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मंगलवार की रात समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और थाने के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आज फिर लोग कस्बे में इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पर पहुंची। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए लोगों को वापस जाने के लिए समझाया इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियांक जैन ने लोगों से अपने घर लौटने की अपील की। 

विहिप ने किया है यह दावा

काफी समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। इसी बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता पप्पू शर्मा ने अपने साथियों के साथ उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि एक समुदाय के लोगों ने तिलहर कस्बे का घेराव कर उसे बंधक बना लिया जिसके चलते नगर के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। 

धर्मगुरुओं के साथ थाने में हुई है बैठक

ऐसे में समुदाय विशेष के जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बहरहाल, आज के घटनाक्रम से तिलहर कस्बे में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने धर्मगुरुओं के साथ थाने में बैठक की तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन ने बताया कि तिलहर कस्बे में एक कंपनी पीएसी तथा कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस तथा प्रशासन बराबर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कस्बे में चौराहों पर पुलिस तथा पीएसी लगाई गई है तथा कस्बे में बराबर गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन की आज शादी है और वहां भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपैगम्बर मोहम्मदPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज