लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

By अनुराग आनंद | Updated: June 9, 2020 19:05 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल आज ही लिए गए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं शुरू हुआ है।

नई दिल्लीदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले दिनों गले में दर्द व बुखार आने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। इसके बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज (मंगलवार) सुबह कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए थे।

आज शाम को उनकी रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि 51 वर्षीय मुख्यमंत्री केजरीवाल मधुमेह से भी पीड़ित हैं और वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले-

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,007 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 874 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में 30 मई से छह जून के बीच 62 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से 27 की मौत पांच जून को हुई। इन मौतों की खबर सात जून को मिली। दिल्ली में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1513 मामले तीन जून को आए थे।

दिल्ली में कोरोना विस्फोट का खतरा, जुलाई अंत तक 5.5 लाख केस: मनीष सिसोदिया 

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं शुरू हुआ है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। उप राज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलाई गई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक से निकलने के बाद सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने के अपने निर्णय पर विचार करने से उप उप राज्यपाल ने इनकार किया है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 50 फीसदी वैसे हैं जिनमें संक्रमण के स्रोत का पता नहीं है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी ज्ञात संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए बिना ही इसका शिकार हो जाता है। केंद्र सरकार ने भारत में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को लेकर हमेशा इनकार किया है।

दिल्ली में पिछले दिनों जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, उसके आधार पर दिल्ली सरकार के अधिकारी मान रहे हैं कि सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) शुरू हो चुका है।

देश में कोरोना के मामले-

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 266 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 7,466 तक पहुंच गई।

 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज