लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : रेस्तरां में युवक की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:57 IST

Open in App

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में एक रेस्तरां में 18 वर्षीय युवक की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान बवाना जे जे कॉलोनी के रहने वाले अमन उर्फ गुलाम सबीर के रूप में की गयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक छावला पुलिस थाने को फोन कर सूचना दी गयी कि खैरा रोड पर हेवन ऑन अर्थ नामक रेस्तरां में दो लोगों ने वहां सर्विस ब्वॉय के रूप में काम करने वाले युवक पर गोलियां चलाईं हैं। दोनों ही आरोपी रेस्तरां में ग्राहक के रूप में आए थे और भीतर बैठकर भोजन के लिए ऑर्डर दे रहे थे। अमन वहां से निकलने ही वाला था कि उनमें से एक व्यक्ति ने उस पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमन को राव तुला राम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य आशय) के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। अमन रेस्तरां में अपने दोस्त महेश कुमार की जगह काम कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप