लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Taja Khabar: हिंसा में लोगों के कागजात जलकर खाक, मुआवजा मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति

By भाषा | Updated: March 2, 2020 19:20 IST

Delhi Violence Taja Khabar: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मुस्तफाबाद में अल-हिंद अस्पताल के एक राहत शिविर में ऐसे कई परिवारों के मन में यही प्रश्न उठ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा से पीड़ित कई लोगों के घर समेत दस्तावेज भी बर्बाद हो गए हैं सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल हो सके

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से पीड़ित कई लोगों के घर समेत दस्तावेज भी बर्बाद हो जाने से उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग किस आधार पर करें। हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मुस्तफाबाद में अल-हिंद अस्पताल के एक राहत शिविर में ऐसे कई परिवारों के मन में यही प्रश्न उठ रहा है।

हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल हो सके ताकि किसी भी पीड़ित को मुआवजा पाने में कोई समस्या न हो। राहत शिविर में शरण लेने आए इमरान के अनुसार दंगाइयों ने शिव विहार स्थित उनके घर पर हमला किया। इमरान ने कहा, “उन्होंने हमारा घर जला दिया और उसके साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज भी नष्ट हो गए। दिल्ली सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है लेकिन दस्तावेजों के बिना मुआवजा कैसे मिलेगा इस पर असमंजस की स्थिति है।”

अल-हिंद अस्पताल के राहत शिविर में ही 25 वर्षीय आयत ने बताया कि पिछले मंगलवार को दंगाइयों ने हमला किया लेकिन वह अपनी तीन बेटियों के साथ भागने में कामयाब रही। आयत ने कहा कि शिव विहार स्थित उसके किराए के घर के साथ दस्तावेज भी आग में जलकर खाक हो गए।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। हिंसा में जिनके घर जल गए थे उन्हें राज्य सरकार ने 25,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमदिल्लीजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज