लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Update: अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च, अब तक 47 की मौत, हिंसा की कोई नई घटना नहीं

By भाषा | Updated: March 3, 2020 14:55 IST

कई पीड़ितों ने शिकायत की है कि उन्हें सरकार की ओर से कोई चिकित्सा या कानूनी मदद नहीं मिल रही है। शिव विहार में हिंसा के शिकार हुए सैकड़ों लोगों को चमन पार्क में आश्रय गृह में रखा गया है। शिव विहार उन इलाकों में शामिल हैं, जो दंगों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ितों ने दावा किया कि उन्हें केन्द्र या दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।हिंसा का कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। कई दुकानें अब भी बंद हैं।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही नुकसान का आकलन करने वाले दलों ने भी इन इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा की।

इलाकों में हालात सामान्य, लेकिन तनावपूर्ण हैं। दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और मदद पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है। लोग अपने वाहनों पर दंगा पीड़ितों के लिए राशन का सामान और दूध के डिब्बे ले जा रहे हैं।

हालांकि कई पीड़ितों ने शिकायत की है कि उन्हें सरकार की ओर से कोई चिकित्सा या कानूनी मदद नहीं मिल रही है। शिव विहार में हिंसा के शिकार हुए सैकड़ों लोगों को चमन पार्क में आश्रय गृह में रखा गया है। शिव विहार उन इलाकों में शामिल हैं, जो दंगों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

पीड़ितों ने दावा किया कि उन्हें केन्द्र या दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। कुछ वकीलों द्वारा लगाई गईं हेल्पडेस्क पर कई लोग शिव विहार में अपने घरों को देखने के लिए मदद मांगने आए हैं। हिंसा का कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। कई दुकानें अब भी बंद हैं।

एक दुकानदार ने कहा, ''कुछ दुकानें ही खुली हैं, जिनमें अधिकतर किराने की दुकानें हैं। बड़े शोरूम अब भी बंद हैं कि क्योंकि उनके मालिक कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते।'' अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हालात शांतिपूर्ण हैं और हिंसा की कोई नयी घटना सामने नहीं आई है।

इस बीच, पुलिस ने कथित रूप से हिंसा की अफवाहें उड़ाने को लेकर पूरी दिल्ली से 40 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी वजह से रविवार रात शहर में दहशत फैल गई थी। पुलिस फ्लैग मार्च करने के अलवा जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रही है। इन इलाकों में सीएए को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा का सबसे बुरा असर पड़ा है। इन इलाकों में सात मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टगृह मंत्रालयएसएन श्रीवास्तव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज