लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: हिंसा के प्रभावितों की जान बचाने के लिए 1500 सुरक्षाकर्मियों ने किया रक्तदान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 08:13 IST

Delhi Violence: पैरा मिलिटरी फोर्स दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में सुरक्षा तो दे ही रही है वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 1500 सुरक्षाकर्मियों ने एम्स की तरफ आयोजित कैम्प में रविवार को रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया. सीएपीएफ

Open in App
ठळक मुद्देसीरआरपीएफ के 500 कर्मी, सीआईएसएफ के 400, बीएसएफ के 350 और आईटीबीपी के 100 सुरक्षाकर्मियों ने रक्तदान किया है. जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड मौजूद रहे, इसके लिए डोनेट किया गया, जहां मंगलवार से दिल्ली दंगे में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है.'

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोधी और समर्थक के बीच हुई हिंसा में कई परिवारों ने अपनों को खोया है तो कोई अपनों को अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जूझता देख रहा है. दिल्ली हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की दंगाइयों ने जान ले ली, तो गंभीर रूप से घायल डीसीपी अमित शर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है.पैरा मिलिटरी फोर्स दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में सुरक्षा तो दे ही रही है वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 1500 सुरक्षाकर्मियों ने एम्स की तरफ आयोजित कैम्प में रविवार को रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया. सीएपीएफ के अंतर्गत आने वाले सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी के कर्मियों ने रक्तदान किया है.सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसमें सीरआरपीएफ के 500 कर्मी, सीआईएसएफ के 400, बीएसएफ के 350 और आईटीबीपी के 100 सुरक्षाकर्मियों ने रक्तदान किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड मौजूद रहे, इसके लिए डोनेट किया गया, जहां मंगलवार से दिल्ली दंगे में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है.''एक अधिकारी ने बताया कि 30 से अधिक सीआरपीएफ जवानों ने जीटीबी अस्पताल में रक्तदान किया है ताकि घायलों के इलाज में खून की कमी न हो. मंगलवार को पैरा मिलिटरी के 50 जवानों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 34 ने रक्तदान किया. बाकियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है.

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्लीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह