लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः भाजपा सांसद ने कहा, कांग्रेस सदस्य सीट के पास आकर बोलने से रोका, बैनर लहराए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 20:53 IST

दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की भी हुई। इस समय भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सदस्य उनकी ओर आक्रामक तरीके से बढ़े और उनके सामने बैनर लेकर आ गए। भाजपा सदस्य उनके बचाव में आ गए लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

लोकसभा में भाजपा मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा कि सदन में धक्का मुक्की तब शुरू हुई जब कांग्रेस सदस्य उनकी सीट के पास बैनर लेकर आए गए और उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास करने लगे।

निचले सदन में सोमवार को दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की भी हुई। इस समय भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

बाद में जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस सदस्य उनकी ओर आक्रामक तरीके से बढ़े और उनके सामने बैनर लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा सदस्य उनके बचाव में आ गए लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा भी विपक्ष में रही लेकिन उसने सदन की मर्यादा को कभी नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया जबकि कांग्रेस ऐसा कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसासंसद बजट सत्रनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज