लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शपथ ग्रहण: डिप्टी सीएम सीसोदिया ने बताया केजरीवाल कैबिनेट में पुराने 6 विधायकों के रहने की यह है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 10:25 IST

शनिवार को मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं करने पर खड़े हो रहे कई तरह के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जवाब दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि हम लोगों की आशाओं पर खड़ा उतरने के लिए आगे भी काम करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ दिल्ली के स्कूल के टीचरों को नहीं बल्कि डॉक्टरों, पत्रकारों, बस ड्राइवर को भी बुलाया है।

दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ पुराने कैबिनेट के ही सभी 6 विधायक शपथ लेंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में खुलासा किया है कि आखिर क्यों पुराने कैबिनेट की मदद से ही केजरीवाल सरकार चलाएंगे।

सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोचा है कि पुराने कैबिनेट के साथियों ने अच्छा काम किया है और उनके काम के आधार पर ही लोगों ने आप के दूसरी बार मौका दिया है। इसलिए हमलोगों ने कैबिनेट में 6 लोगों को ही रखने का फैसला किया है। सिसोदिया ने कहा कि हम लोगों की आशाओं पर खड़ा उतरने के लिए आगे भी काम करेंगे। 

बता दें कि इससे पहले मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं करने पर खड़े हो रहे कई तरह के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जवाब दिया था।

मनीष सिसोदिया ने कहा था कि ये हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए इसमें हमनें आम लोगों को न्योता देने पर ज्यादा जोर दिया है।

स्कूल के टीचरों को आमंत्रित करने पर पीसी में मनीष सिसोदिया ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ दिल्ली के स्कूल के टीचरों को नहीं बल्कि डॉक्टरों, पत्रकारों, बस ड्राइवर, मेट्रो कर्मचारी ऑटो ड्राइवर, कैब चालकों, दुकानदारों, बिजनेसमै, पुलिस, छात्र... वो हर लोग जिनसे दिल्ली को चलाने में हमें मदद मिलती है या जिनसे दिल्ली चलती है...सबको आमंत्रित किया गया है। 

शपथ ग्रहण समारोह पर मनीष सिसोदिया ने कहा, 50 विशेष मेहमान मुख्यमंत्री जी के साथ मंच साझा करेंगे, ये मेहमान होंगे 'दिल्ली के निर्माता' जिनके साथ पिछले 5 साल मुख्यमंत्री जी ने मिलकर दिल्ली को बनाया है और जिनके साथ मिलकर अगले 5 साल भी दिल्ली को बढ़ाना है, चलाना है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला