लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तीनों नगर निगमों को एक करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, केंद्र ने अधिसूचना जारी की, विशेष अधिकारी की होगी नियुक्ति

By विशाल कुमार | Updated: April 19, 2022 10:42 IST

इस अधिनियम का उद्देश्य दिल्ली के तीन नगर निकायों - पूर्वी दिल्ली नगर निगमों, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का एकीकरण करना है जिसे अब 'दिल्ली नगर निगम' (एमसीडी) के रूप में जाना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने संसद के बीते सत्र में ही तीनों निगमों को एक करने वाला बिल को पास कराया था।दिल्ली के तीन नगर निकायों को अब 'दिल्ली नगर निगम' (एमसीडी) के रूप में जाना जाएगा।अब दिल्ली नगर निगम के कार्यों का निर्वहन करने के लिए सरकार एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

नई दिल्ली:दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाले दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है और इस संबंध में भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

केंद्र सरकार ने संसद के बीते सत्र में ही तीनों निगमों को एक करने वाला बिल को पास कराया था। इसका मतलब है कि वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 की जा सकती है।

इस अधिनियम का उद्देश्य दिल्ली के तीन नगर निकायों - पूर्वी दिल्ली नगर निगमों, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का एकीकरण करना है जिसे अब 'दिल्ली नगर निगम' (एमसीडी) के रूप में जाना जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक, अब दिल्ली नगर निगम के कार्यों का निर्वहन करने के लिए सरकार एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

संसद से पास इस अधिनियम को 18 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गई और इसके द्वारा सामान्य जानकारी के लिए मंगलवार को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया।

अब परिसीमन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, 2022 एमसीडी चुनाव निर्धारित किया जाएगा।

बता दें कि, अप्रैल की शुरुआत में ही एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन जब दिल्ली के निर्वाचन आयुक्त अपने पूर्व निर्धारित समय पर तारीखों का ऐलान करने आए तब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने कहा था कि आधे घंटे पहले उन्हें केंद्र सरकार से तीनों निगमों को एक करने की सूचना मिली है इसलिए वह तारीखों का बाद में ऐलान करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग पर दबाव डालने, लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :दिल्लीMunicipal Corporationमोदी सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज