लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आज से 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी हो रही है समाप्त, AAP ने उपराज्यपाल पर फोड़ा ठीकरा

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2023 15:21 IST

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में 46 लाख परिवारों को बिजली सब्सिडी आज समाप्त हो गई, उपराज्यपाल से अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी ने कहा कि दिल्ली में 46 लाख परिवारों को बिजली सब्सिडी आज समाप्त हो गईउन्होंने कहा उपराज्यपाल से अभी तक इसके लिए कोई मंजूरी नहीं मिली हैदिल्ली सरकार के मुताबिक शनिवार से सब्सिडी वाला बिल नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 46 लाख परिवारों को मिल रही बिजली सब्सिडी समाप्त होने जा रही है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में 46 लाख परिवारों को बिजली सब्सिडी आज समाप्त हो गई, उपराज्यपाल से अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है।

उन्होंने मीडिया को बताते हुए कहा कि आज से दिल्ली की जनता को मिलने वाली सब्सिडी वाली बिजली बंद कर दी जाएगी। यानी कल (शनिवार) से सब्सिडी वाला बिल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी इसलिए बंद की जाती है क्योंकि आप सरकार ने आने वाले साल के लिए सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन वह फाइल दिल्ली एलजी के पास है जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है।

केजरीवाल सरकार की मत्री ने दावा किया कि उन्होंने बिजली सब्सिडी पर चर्चा करने के लिए उपराज्यपाल के साथ पांच मिनट का समय मांगा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दिल्ली में आप सरकार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मासिक खपत के साथ मुफ्त बिजली प्रदान करती है। प्रति माह 201 से 400 यूनिट खपत करने वालों को 850 रुपये पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

पिछले साल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि बिजली सब्सिडी केवल उन उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 58 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं में से 48 लाख से अधिक ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया। आप सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के अपने बजट में बिजली सब्सिडी के लिए 3250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारएलजीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज