लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील किया गया, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जताई चिंता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 3, 2023 17:29 IST

यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील किया गयाविशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैमंगलवार को न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की गई

नई दिल्ली:  मंगलवार को समाचार पोर्टल 'न्यूजक्लिक' और उससे जुड़े पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी की।  दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने समाचार पोर्टल के बारे में केंद्रीय एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाया।  यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 'न्यूजक्लिक' के वित्त पोषण के स्रोतों की जांच के तहत कंपनी के परिसरों पर छापे मारे थे। विशेष प्रकोष्ठ केंद्रीय एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर छापे मार रहा है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 'न्यूजक्लिक' के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का 'डंप डेटा' (किसी कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से किसी दूसरे उपकरण में स्थानांतरित किया गया डेटा) बरामद किया। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'न्यूजक्लिक' और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। 'न्यूजक्लिक' पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई छापेमारी के दौरान उर्मिलेश और अभिसार शर्मा समेत कुछ पत्रकारों को लोधी रोड विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय ले जाया गया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 'न्यूजक्लिक' के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को समाचार पोर्टल के दक्षिण दिल्ली स्थित कार्यालय ले जाया गया। 

यह कार्रवाई यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153ए (दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के अगस्त में दर्ज किए गए एक मामले के आधार पर की गई। पत्रकारों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न संगठनों ने इस छापेमारी की निंदा की है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े पत्रकारों और लेखकों के आवासों पर छापों को लेकर बहुत चिंतित है।

इस छापेमारी पर राजनेताओं और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी आई। दिल्ली पुलिस द्वारा न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,  "केंद्र में जो सत्ता में हैं वे डरे हुए हैं, पत्रकार जिसके माध्यम से समाज को सूचनाएं, जानकारी, खबरें मिलती हैं और यदि उन्हें डराया या धमकाया जाएगा तो इसका मतलब लोकतंत्र खतरे में है। लगभग 30 से अधिक जगह छापेमारी की गई। वे पत्रकार जो निष्पक्ष हैं, वे पत्रकार जो शासन से सवाल करते हैं उनकी गिरफ़्तारी की मैं निंदा करता हूं।"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालयPoliceUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला