लाइव न्यूज़ :

JNU मामले में दिल्ली पुलिस के सामने कल पेश होंगे 9 छात्र, इसके बाद यूनिटी फॉर लेफ्ट व्हाट्सएप ग्रुप के 37 छात्रों की होगी पेशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 11:06 IST

9 छात्र पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे। दिल्ली पुलिस की सूत्रों की मानें तो इसके बाद 37 छात्रों (व्हाट्सएप ग्रुप 'यूनिटी फॉर लेफ्ट' से) को बुलाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा, बता दें कि कल एक वीडियो सामने आई है, जिसमें हमला करने से पहले कुछ छात्र तैयारी करते नजर आ रहे हैं।पुलिस ने इस वीडियो को भी संज्ञान में लिया है। 

जेएनयू मामले मामले में पुलिस ने 9 चिह्नित छात्रों को नोटिस भेजकर कल दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है। इन छात्रों को कल से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। ये सभी छात्र पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे। दिल्ली पुलिस की सूत्रों की मानें तो इसके बाद 37 छात्रों (व्हाट्सएप ग्रुप 'यूनिटी फॉर लेफ्ट' से) को बुलाया जाएगा।

इसके अलावा, बता दें कि कल एक वीडियो सामने आई है, जिसमें हमला करने से पहले कुछ छात्र तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसमें कई छात्र हमले की तैयारी कर रहे हैं। वे अपने चेहरे ढंक रहे हैं और डंडे लिए हुए हैं।

वीडियो में नीली स्वेटर पहने एक इंस्पेक्टर और वर्दी में कुछ पुलिस वाले भी दिख रहे हैं। पुलिस उग्र छात्रों को रोकते हुई दिख रही है। वर्दी में जो पुलिस कर्मी हैं वे छात्रों को समझाकर उनसे डंडे  ले रहे हैं।

वीडियो में एक छात्र के साथ धक्का-मुक्की हो रही है। वह हाथ जोड़ रहा है। पुलिस ने इस वीडियो को भी संज्ञान में लिया है। 

जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की SIT ने 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट' नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान की है। इस ग्रुप में कुल 60 सदस्य शामिल थे। इस ग्रुप के 37 लोगों की पहचान की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इस ग्रुप में करीब 10 ऐसे लोग शामिल थे, जो बाहरी हैं।

यानी की हिंसा में शामिल यह लोग कैंपस से संबंध नहीं रखते हैं। जांच के सामने आया है कि दोनों ग्रुप यानी लेफ्ट और राइट ने हिंसा में बाहरी लोगों की मदद ली।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)केसदिल्लीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज