लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर अवैध कारतूस लेकर मिलने आया मौलवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 10:17 IST

कारतूस लेकर मिलने आए शख्य का नाम मोहम्मद इमरान बताया जा रहा है। उसके पास से .32 बोर का एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे अवैध कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के मुखिया  अरविंद केजरीवाल से एक युवक अपने साथ पर्स में कारतूस रखकर मिलने आया था। जिसको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना तब हुई है जब कुछ दिन पहले सीएम केजरीवाल के ऊपर लाल मिर्ची के पाऊडर से हमला किया गया था। 

कारतूस लेकर मिलने आए शख्य का नाम मोहम्मद इमरान बताया जा रहा है। उसके पास से .32 बोर का एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे अवैध कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहम्मद इमरान जनता दरबार के दौरान सीएम केजरीवाल से मिलने गया था। 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह करोल बाग की मस्जिद बावली वाली में मुअज्जिम है और दो-तीन महीने पहले उसे मस्जिद की दानपेटी में यह कारतूस मिला था। उसने कहा कि वह इसे यमुना नदी में फेंकने की सोच रहा था लेकिन कर नहीं पाया और उसने इसे पर्स में रख लिया। उसने यह भी बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के बाद वह खुद पुलिस को इस बारे में जानकारी देने वाला था।

मोहम्मद इमरान  मौलवियों के उस समूह में शामिल था, जिसने सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर वक्फ बोर्ड की द्वारा उनकी सैलरी में इजाफा करवाने का आग्रह किया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर जांच में लगी है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमरान सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने आया था।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह