लाइव न्यूज़ :

पत्रकार पर योगी आदित्यनाथ बनकर विज्ञापन हासिल करने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया

By विशाल कुमार | Updated: January 30, 2022 13:13 IST

उन्हें 2016 में मुख्यमंत्री कार्यालय से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत मिली थी जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के नाम से एक नकली ईमेल आईडी बनाई और स्थानीय समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन की मांग करते हुए ओएनजीसी, गेल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को ईमेल भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी 41 वर्षीय मनोज कुमार सेठ को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है।मनोज ने कहा कि वह एक स्वतंत्र पत्रकार है और 'समाज आइना' नाम के एक अखबार का मालिक है।2016 में मुख्यमंत्री कार्यालय से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत मिली थी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने एक पत्रकार को कथित तौर पर फर्जी ईमेल आईडी बनाने, खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में पेश करने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को फर्जी पत्र भेजने के आरोप में किया है। आरोपी 41 वर्षीय मनोज कुमार सेठ को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें 2016 में मुख्यमंत्री कार्यालय से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत मिली थी जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के नाम से एक नकली ईमेल आईडी बनाई और स्थानीय समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन की मांग करते हुए तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को ईमेल भेजा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज किया था और मकसद को समझने के लिए उक्त ईमेल का विश्लेषण किया था। भेजे गए सभी पत्रों में सीएम योगी के जाली हस्ताक्षर थे। ब्रेकिंग न्यूज जैसे स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन मांगने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों को ईमेल भेजे गए थे।

जांच दल ने ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी पते को ट्रैक करके आरोपी की पहचान की। पुलिस ने कहा कि मनोज जानता था कि उसकी योजना काम नहीं कर रही है और गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्सर अपने ठिकाने बदल लेता है। दिल्ली, ओडिशा और अन्य राज्यों में कई छापे मारे गए, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

हाल ही में डीसीपी साइबर सेल केपीएस मल्होत्रा के तहत एसीपी रमन लांबा के नेतृत्व में एक टीम ने पाया कि मनोज भुवनेश्वर में छिपा हुआ है। हमने एक टीम भेजी और शुक्रवार को उसे पकड़ लिया। उसे दिल्ली लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान मनोज ने कहा कि वह एक स्वतंत्र पत्रकार है और 'समाज आइना' नाम के एक अखबार का मालिक है। उसने दावा किया कि उसने नकली ईमेल बनाया और अपने स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन लेने के लिए जाली पत्र तैयार किए। उसने कथित तौर पर एजेंसियों को उसे विज्ञापन देने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने यह भी पाया कि वह कटक के चालिया गंज में जबरन वसूली के एक मामले में शामिल है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथदिल्ली पुलिसओड़िसापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज