लाइव न्यूज़ :

पांचवे दिन भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, ‘खतरनाक’ स्तर पर बरकरार प्रदूषण

By भाषा | Updated: June 16, 2018 16:26 IST

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आज कुछ कम हुआ लेकिन अब भी वह ‘खतरनाक’ स्तर पर बना हुआ है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रदूषक तत्वों के कम होने के कारण दिन में वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आज कुछ कम हुआ लेकिन अब भी वह ‘ खतरनाक ’ स्तर पर बना हुआ है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रदूषक तत्वों के कम होने के कारण दिन में वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा। केंद्र द्वारा संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएएफएआर) ने बताया कि बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया प्रदूषण का स्तर धीरे - धीरे कम हो रहा है क्योंकि प्रदूषक तत्व कम हो गए हैं । 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार , पीएम 10 का स्तर (10 मिलीमीटर से कम मोटाई वाले कणों की मौजूदगी) आज दिल्ली - एनसीआर में 522 और दिल्ली में 529 मापा गया। बुधवार को पीएम 10 का स्तर दिल्ली - एनसीआर में 778 और दिल्ली में 824 पर पहुंच गया था जिससे शहर की आबोहवा पूरी तरह से दूषित हो गई थी। 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार , पीएम 2.5 (2.5 मिलीमीटर से कम मोटाई के कणों की मौजूदगी) का स्तर ‘‘ बेहद खराब ’’ से ‘‘ खतरनाक ’’ पर पहुंच गया था और अब वह कम होकर ‘‘ बहुत खराब ’’ की श्रेणी में आ गया है। दिल्ली-एनसीआर और दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर आज 124 मापा गया। 

इस बीच , शहर में कल तक के लिए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। सीपीसीबी ने बताया कि पश्चिमी भारत खासतौर से राजस्थान से धूल भरी आंधी चलने के कारण मंगलवार को वायु की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई थी। धूल भरी आंधी चलने से हवा में मोटे कणों की मात्रा बढ़ गई थी। 

एसएएफएआर के एक वैज्ञानिक गुफरान बेग ने कहा कि हवा ने कल रफ्तार पकड़ी जिसके बाद प्रदूषक तत्वों में तेजी से कमी आ रही है इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आगे भी वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल