लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों का बढ़ेगा वेतन, विधानसभा में बिल हुआ पास, जानें कितना होगा नया वेतन

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2022 15:43 IST

अब नए विधेयक के पारित होने के बाद दिल्ली के विधायकों-मंत्रियों, स्पीकर, विपक्षी नेता आदि का वेतन 54 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपास विधेयक के अनुसार, विधायकों के वेतन को भत्ते सहित 90,000 रुपए किया गया दिल्ली सरकार में विधायकों की आखिरी बार सैलरी साल 2011 में बढ़ी थीकेंद्र ने साल 2015 में विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ेगा। दिल्ली विधानसभा के सत्र में सोमवार को वेतन संशोधन विधयेक पास हो गया है। अब नए विधेयक के पारित होने के बाद दिल्ली के विधायकों-मंत्रियों का वेतन 54 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया था।

उन्होंने कहा कि भत्ते सहित अब इस वेतन को 90,000 रुपए किया गया है। पिछले 7 साल में इस पर कई बार चर्चा हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास करेगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार में विधायकों की आखिरी बार सैलरी साल 2011 में बढ़ी थी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के मॉनसून सत्र के पहले दिन मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में विधायकों, मंत्रियों, चीफ व्हिप, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के वेतन और भत्ते वाला विधेयक पेश किया जो सदन में ध्वनिमत से पास हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले, साल 2015 में विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया था।  

टॅग्स :दिल्ली सरकारDelhi AssemblyसैलरीMLA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज