लाइव न्यूज़ :

MCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2025 10:43 IST

MCD by-elections Result: मुंडका (सामान्य), शालीमार बाग-बी (महिला), अशोक विहार (महिला), चांदनी चौक (सामान्य), चांदनी महल (सामान्य), द्वारका-बी (महिला), दिचाओं कलां (महिला), नारायणा (सामान्य), संगम विहार-ए (सामान्य), दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति) ग्रेटर कैलाश (महिला), और विनोद नगर (सामान्य) सहित 12 वार्डों में मतदान हुआ।

Open in App

MCD by-elections Result:  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड, अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड और कांग्रेस उम्मीदवार ने संगम विहार ए वार्ड से जीत हासिल की। एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई। गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों के अंतर से हराया।

जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निगम पार्षद थीं। शुरुआती रुझानों में भाजपा दिचाओं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड में आगे है जबकि ‘आप’ नारायणा वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।

उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और बाकी पर आप के निगम पार्षद थे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। लगभग 700 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है और उम्मीदवारों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंट के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था। 

टॅग्स :दिल्लीDelhi BJPकांग्रेसरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

कारोबारभारत के डेयरी सेक्टरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी पर दिया जोर

भारतगाजियाबाद में ओले, दिल्ली में बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो