लाइव न्यूज़ :

चौथी कोशिश के तहत अब 16 फरवरी को होगा दिल्ली में महापौर का चुनाव, उपराज्यपाल ने MCD सदन की बैठक की दी अनुमति, जानें

By भाषा | Updated: February 12, 2023 13:19 IST

नगर निकाय के दिसंबर में चुनाव के बाद सदन की बैठक पहले छह जनवरी को बुलाई गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखी बहस के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सदन की दूसरी बैठक 24 जनवरी को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने सदन का 16 फरवरी को सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था।उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।पिछले एक महीने में एमसीडी सदन की अब तक तीन बैठकें हंगामे की भेंट चढ़ गईं।

नयी दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन के अगले सत्र की बैठक 16 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सदन का 16 फरवरी को सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे सक्सेना ने स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में एमसीडी सदन की अब तक तीन बैठकें मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) को मताधिकार देने के फैसले को लेकर हंगामे के बीच महापौर, उपमहापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के चयन के बिना स्थगित हो चुकी हैं।

नगर निकाय के दिसंबर में चुनाव के बाद सदन की बैठक पहले छह जनवरी को बुलाई गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखी बहस के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सदन की दूसरी बैठक 24 जनवरी को हुई थी। उस समय सदन को शपथ ग्रहण समारोह के बाद संक्षिप्त रूप से स्थगित कर दिया गया था और फिर प्रोटेम पीठासीन अधिकारी ने बैठक को कुछ पार्षदों के हंगामे के बीच स्थगित कर दिया था। इसके बाद सदन को पिछले सोमवार को तीसरी बार स्थगित कर दिया गया।

आप ने आरोप लगाया है कि महापौर का चुनाव इसलिए नहीं हो सका क्योंकि भाजपा ‘‘लोकतंत्र और भारत के संविधान का गला घोंट रही है’’, जबकि भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर महापौर के चुनाव को रोकने के लिए बहाने बनाने का आरोप लगाया और उसे गतिरोध के लिए दोषी ठहराया। राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी का चुनाव पिछले साल चार दिसंबर को हुआ था और सात दिसंबर को नतीजे आए थे। ‘आप’ ने 250 में से 134 वार्ड पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा को 104 सीट मिली थीं। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज