लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-कटरा रूट पर अगस्त से शुरू हो सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, 8 घंटे में पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: July 15, 2019 20:55 IST

वैष्णों देवी जाने के लिए अंतिम रेलवे स्टेशन कटरा है जहां जाने में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की शुरुआत दिल्ली वाराणसी मार्ग पर हुई थी । सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी जिसे पांच दिन तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अभी सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। हालांकि, इसकी मांग को देखते हुए हम इसे दो और दिन बढ़ा सकते हैं।यह ट्रेन दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना होगी और दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी।

दिल्ली और कटरा के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस संभवत: अगले महीने से पटरियों पर दौड़ेगी। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी से कटरा पहुंचने में आठ घंटे का समय लगेगा।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए दिल्ली कटरा मार्ग का चुनाव रेलवे बोर्ड ने बड़ी तादाद में वैष्णों देवी मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए किया है । उच्च गति वाली इस ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा में लगने वाला समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटा रह जाएगा।

वैष्णों देवी जाने के लिए अंतिम रेलवे स्टेशन कटरा है जहां जाने में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की शुरुआत दिल्ली वाराणसी मार्ग पर हुई थी । सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी जिसे पांच दिन तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अभी सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। हालांकि, इसकी मांग को देखते हुए हम इसे दो और दिन बढ़ा सकते हैं।’’ यह ट्रेन दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना होगी और दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह उसी दिन कटरा से तीन बजे चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अधिकतम 130 किलोमीटर की गति चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली से चलने के बाद और कटरा पहुंचने से पहले अंबाला, लुधियाना और जम्मूतवी में दो दो मिनट के लिए रुकेगी। 

टॅग्स :वंदे भारत एक्सप्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज