लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सस्ती हुई बिजली, बिजली की दरों में किया गया बदलाव, जानें आपको कितना होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 16:42 IST

DERC के मुताबिक, 2 किलोवाट तक 20 रुपये प्रति किलोवाट शुल्क होगा जो कि अब तक 125 रुपये प्रति किलोवाट था। दूसरी तरफ 1200 यूनिट से अधिक खपत पर प्रति यूनिट शुल्क बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 किलोवाट से 5 किलोवाट वाले कनेक्शन पर हर महीने 140 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लगता था। अब यह मात्र 50 रुपये होगा। 5 किलोवाट से 15 किलोवाट लोड वाले घरेलू कनेक्शन पर पहले हर महीने 175 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज लगता था। अब यह सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोवाट होगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी है कि सरकार ने बिजली बिल पर फिक्स चार्ज में भारी कमी की है। सरकार ने 15 किलोवाट तक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिक्स चार्ज में प्रति किलोवाट 75 रुपये से लेकर 105 रुपये की कमी की है।  2 से 5 किलोवाट तक के लिए फिक्स चार्ज अब तक 140 रुपये प्रति किलोवाट था जो कि 50 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसके लिए दिल्ली वासियों को इसके लिए बधाई दी है। 

DERC के मुताबिक, पहले 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर हर महीने प्रतिकिलोवाट 125 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ता था। इसे घटाकर महज 20 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। इस तरह 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर फिक्स चार्ज में 105 रुपये प्रति किलोवाट की कमी की गई है। अब तक यह 7.75 रुपये था जो अब 8 रुपये प्रति यूनिट किया गया है।

2 किलोवाट से 5 किलोवाट वाले कनेक्शन पर हर महीने 140 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लगता था। अब यह मात्र 50 रुपये होगा। 

5 किलोवाट से 15 किलोवाट लोड वाले घरेलू कनेक्शन पर पहले हर महीने 175 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज लगता था। अब यह सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोवाट होगा। 

 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, लगातार पाँचवें वर्ष कोई बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार पाँचवें वर्ष के लिए टैरिफ को भी कम कर दिया गया है। दिल्ली में अब देश में सबसे कम बिजली शुल्क है। ये एक ऐसा शहर है  24×7 बिजली रहती है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज