लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की बढ़ेंगी मुसीबतें, निगम सैलरी पर BJP लाएगी काम रोको प्रस्ताव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 12:16 IST

दिल्ली की राजनीति के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता केजरीवाल सरकार की मुसीबतें बढ़ाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली(15 मार्च):  दिल्ली की राजनीति के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता केजरीवाल सरकार की मुसीबतें बढ़ाने की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर के मुताबिक वह आज से शुरू होने वाले सत्र में उत्तर व पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में व्याप्त विषम आर्थिक संकट के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाएंगे।उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार वित्तीय स्थिति को खराब करके राजनीतिक षड्यंत्र कर रही है, जिस कारण से लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। 

विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार राजनीतिक दुर्भावना के कारण नगर निगमों के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाहन नहीं कर रही है। वहीं, नियम 59 के तहत यह प्रस्काव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कारण से ये आज लाखों कर्मचारी  आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली नगर निगमों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्य भी ठप्प हो गए हैं। 

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये भी कहा कि नगर के सामने आज के समय में क्या आर्थिक संकटएकदम से उतना आ गया गै कि वह दिसंबर से अतक अपने कर्मचारियों को उनको वेतन नहीं दे पा रही है।  वेतन ना मिलने के कारण दिल्ली के निगमों में कार्यरत लाखों सफाई कर्मचारी, अध्यापक, अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित पेंशनधारियों को भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए परेशानियों को सामना कर रहे हैं। 

आज लोग उधार लेकर अपने जीवन को चला रहे हैं, सरकार का ये कदम निंदनीय है। ऐसे में अब हम काम रोको प्रस्ताव लाएगे जिसके जरिए कोई कर्माचारी काम नहीं करेगा। विजेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि सरकार अविलम्ब दिल्ली नगर निगमों को चौथे वित्तीय आयोग की सिफारिशों के अनुरूप धनराशि जारी करे और अगल दिल्ली सरकार निगमों को धनराशि जारी नहीं करती है तो वह नगर निगमों को आर्थिक संकट से उभारने के लिए केंद्र से निगमों को सीधे धनराशि उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया