लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति: प्रवर्तन निदेशालय ने सिसोदिया की 10 दिन की हिरासत मांगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 15:13 IST

मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देED ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिनों की हिरासत मांगीजांच एजेंसी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को धन शोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सिसोदिया की पेशी के मद्देनजर ‘राउज एवेन्यू’ अदालत परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा बल की भारी तैनाती की गई। 

आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। संघीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष सिसोदिया को पेश किया। 

मनीष सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ईडी ने अदालत में कहा, घोटाला दिल्ली आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने साथ शुरू हुआ, जिसे ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और अन्य ने बनाया था। ईडी ने अदालत में कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ गवाह और अन्य सबूत हैं और हवाला के जरिए पैसे के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। 

ईडी ने अदालत में कहा कि मनीष सिसोदिया धनशोधन मामले से संबद्ध गठजोड़ का हिस्सा थे। एजेंसी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने अपने फोन और अन्य सबूत नष्ट किए; उन्होंने दूसरों द्वारा खरीदे गए फोन का इस्तेमाल किया। ईडी ने कहा कि सिसोदिया ने गलत बयान दिए। हमें पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उनका अन्य लोगों से आमना-सामना कराना होगा। 

वहीं मनीष सिसोदिया के वकील ने ईडी की अपील का विरोध करते हुए कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरण से गुजरना पड़ता है। सिसोदिया के वकील ने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति को उपराज्यपाल और अन्य ने मंजूरी दी।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :मनीष सिसोदियाप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो