लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: AAP नेता संजय सिंह ने उठाया EVM पर सवाल, कहा- बाबरपुर में एक अधिकारी को अनाधिकृत मशीन के साथ पकड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 8, 2020 22:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स की सरगर्मियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा गरमाने लगा है।आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि आप कार्यकर्ताओं ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक अधिकारी को ईवीएम के साथ पकड़ा, जिसने अनाधिकृत तरीके से मशीन अपने पास रखी हुई थी।

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स की सरगर्मियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा गरमाने लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि आप कार्यकर्ताओं ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक अधिकारी को ईवीएम के साथ पकड़ा, जिसने अनाधिकृत तरीके से मशीन अपने पास रखी हुई थी। संजय सिंह ने इस बाबत अपने आधिकारिक हैंडल से कुछ एक ट्वीट भी किए। 

एक ट्वीट में संजय सिंह ने सवाल उठाया कि ईवीएम किस जगह ले जाई जा रही है। उन्होंने 42 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ''चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान ले ये किस जगह EVM उतारी जा रही है, आस पास तो कोई सेंटर है नहीं।''

वहीं, दूसरे ट्वीट में एक और वीडियो के साथ लिखा, ''क्या रिजर्व EVM के साथ नहीं जाती, इस कर्मचारी को बाबरपुर विधान सभा के सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में लोगों ने EVM के साथ पकड़ा।'' वीडियो में कर्मचारी और ईवीएम दिखाई दे रहे हैं। 

संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे और आप विधायकों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करें।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)चुनाव आयोगसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह