लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, जानिए मोबाइल नंबर और वेबसाइट के बारे में

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:46 IST

आप ने इस अभियान के तहत एक वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मन था कि मैं दिल्ली के हर घर और परिवार तक जाऊं, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं और अगर उनके कोई सवाल हैं तो उनका जवाब दूं

Open in App
ठळक मुद्देअब यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिसके माध्यम से मैं सीधे लोगों के घर तक दस्तक दूंगा।इसके साथ ही उसने मोबाइल नंबर 7690944444 भी जारी किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की जिसका मकसद चुनाव से पहले लोगों तक सीधे अपना संदेश पहुंचाना है।

आप ने इस अभियान के तहत एक वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मन था कि मैं दिल्ली के हर घर और परिवार तक जाऊं, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं और अगर उनके कोई सवाल हैं तो उनका जवाब दूं।

लेकिन यह व्यवहारिक नहीं था। ऐसे में मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं जनता से कैसे सीधे बात कर सकता हूं। अब यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिसके माध्यम से मैं सीधे लोगों के घर तक दस्तक दूंगा।’’ आप ने http://welcomekejriwal.in नामक वेबसाइट तैयार की है।

इसके साथ ही उसने मोबाइल नंबर 7690944444 भी जारी किया है। केजरीवाल का कहना है कि इस नंबर पर मिस्ड कॉल देने से लोगों के मोबाइल पर एक लिंक पहुंचेगा और फिर वह लोगों से संवाद कर पाएंगे। इस अभियान की शुरुआत के मौके पर ‘अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ’ के अध्यक्ष संजय गहलोत अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज