लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः धुआंधार रोडशो कर बोले अमित शाह, 11 फरवरी को बीजेपी 45 से अधिक सीट जीतकर बनाने जा रही है सरकार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2020 16:47 IST

अमित शाह ने आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को दो 'विचारधाराओं' का मुकाबला करार देते हुए कहा कि चुनाव नतीजे सबको चौंका देंगे। दिल्ली में बीजेपी की 45 से अधिक सीटें आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाईकमान धुआंधार प्रचार कर रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरि नगर, सीमापुरी, मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोडशो किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाईकमान धुआंधार प्रचार कर रहा है। गुरुवार (06 फरवरी) को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरि नगर, सीमापुरी, मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोडशो किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में बीजेपी 45 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। 

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला। झूठे वादे, तुष्टिकरण और अराजकता से त्रस्त दिल्ली को अब बस विकास चाहिए। दिल्ली में बीजेपी के लिए जो समर्थन देखा है उससे ये साफ है कि 11 फरवरी को बीजेपी दिल्ली में 45 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है।'

बीते दिन अमित शाह ने आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को दो 'विचारधाराओं' का मुकाबला करार देते हुए कहा था कि चुनाव नतीजे सबको चौंका देंगे। शाह ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक चुनाव सभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी 'वोटबैंक' की राजनीति के डर से संशोधित नागरिकता कानून, अयोध्या में राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने जैसे मुद्दों पर बीजेपी का विरोध किया।  उन्होंने भीड़ से पूछा था कि 'क्या आप उनका वोटबैंक हैं' तो जवाब आया नहीं। फिर उन्होंने पूछा कि 'उनका वोटबैंक कौन है' तो जवाब मिला, 'शाहीन बाग'। उन्होंने दावा किया था, 'मैं आपका फैसला जानता हूं। 11 फरवरी को नतीजे सबको चौंका देंगे। दिल्ली का चुनाव दो दलों के बीच का चुनाव नहीं है। आपको दो विचारधाराओं शाहीन बाग का समर्थन करने वाले राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी या फिर देश को सुरक्षित बनाने वाले मोदी में से एक को चुनना है।' 

उल्लेखनीय है दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल