लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: CM केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी बदलने की अटकलों को सुनील यादव ने किया खारिज, कहा-नई दिल्ली सीट से मैं ही लडूंगा

By स्वाति सिंह | Updated: January 21, 2020 11:45 IST

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी द्वारा नामांकन के आखिरी दिन एक बड़ा दांव चले जाने की खबर है।आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी द्वारा नामांकन के आखिरी दिन एक बड़ा दांव चले जाने की खबर थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना प्रत्याशी बदल सकती है। उनकी जगह पर किसी और को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इन सभी अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा कि मैं ही केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लडूंगा। बता दें कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। 

बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की सोमवार रात घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर शिअद की राय भिन्न है और इसी के चलते उसने भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसके अनुसार दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा हरि नगर से और पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रमुख मनीष सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

 भाजपा ने उन सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां से दिल्ली विधानसभा चुनावों में शिअद के उम्मीदवार खड़े होते थे। धर्मवीर सिंह को कालकाजी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा और रमेश खन्ना को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया है। इनके अलावा सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट से, रविंद्र चौधरी कस्तूरबा नगर से, कुसुम खत्री महरौली से और अनिल गोयल कृष्णा नगर से उम्मीदवार हैं।

 भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दल जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपपी) के लिए छोड़ी हैं। जद (यू) बुराड़ी तथा संगम विहार वहीं लोजपा सीमापुरी सीट से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। भाषा निहारिका शोभना शोभना

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज