लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अमित शाह ने कहा- मुकाबला दो विचारधाराओं का, नतीजे सबको चौंका देंगे

By भाषा | Updated: February 6, 2020 06:14 IST

उन्होंने भीड़ से पूछा कि ''क्या आप उनका वोटबैंक हैं'' तो जवाब आया नहीं। फिर उन्होंने पूछा कि ''उनका वोटबैंक कौन है'' तो जवाब मिला, ''शाहीन बाग''।

Open in App

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को दो ''विचारधाराओं'' का मुकाबला करार देते हुए कहा कि चुनाव नतीजे सबको चौंका देंगे।

शाह ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक चुनाव सभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ''वोटबैंक'' की राजनीति के डर से संशोधित नागरिकता कानून, अयोध्या में राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने जैसे मुद्दों पर भाजपा का विरोध किया।

उन्होंने भीड़ से पूछा कि ''क्या आप उनका वोटबैंक हैं'' तो जवाब आया नहीं। फिर उन्होंने पूछा कि ''उनका वोटबैंक कौन है'' तो जवाब मिला, ''शाहीन बाग''।

उन्होंने दावा किया, ''मैं आपका फैसला जानता हूं। 11 फरवरी को नतीजे सबको चौंका देंगे।'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली का चुनाव दो दलों के बीच का चुनाव नहीं है। आपको दो विचारधाराओं शाहीन बाग का समर्थन करने वाले राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी या फिर देश को सुरक्षित बनाने वाले मोदी में से एक को चुनना है।'' दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला