लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025: रूझानों के बाद स्वाति मालीवाल का ट्वीट वायरल, द्रौपदी से की तुलना; जानें

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2025 12:14 IST

Delhi Election Results 2025 Live: बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है, AAP के अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

Open in App

Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। रूझानों के अनुसार, बीजेपी जीतती नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हार रही है। 70 विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है और बड़ी सीटों से लेकर अन्य पर आप का बुरा हाल है।  10 साल की सत्ता के बाद महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश पर AAP की पकड़ ढीली होती दिख रही है।

ऐसे में दिल्ली की आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति का ट्वीट ऐसे समय में सामने आया है जब बीजेपी जीतती दिख रही है और आप हारती हुई। 

स्वाति ने अपने ट्वीट में महाभारत की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है और इस फोटो में उन्होंने बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किया है।

इस पोस्ट के सामने आने से सोशल मीडिया यूजर्स इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों से जोड़कर देख रहे हैं। 

इस बीच, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आप के खराब प्रदर्शन के लिए इसके नेतृत्व और भ्रष्टाचार के घोटालों में कथित संलिप्तता को जिम्मेदार ठहराया। हजारे ने कहा, "मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में मजबूत चरित्र, अच्छे विचार और साफ छवि होनी चाहिए। लेकिन आप में इसकी कमी है। वे शराब और पैसे के घोटाले में उलझ गए, जिससे अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई। यही कारण है कि उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं।"

केजरीवाल चरित्र की बात करते थे, लेकिन शराब कांड में शामिल हो गए। केजरीवाल की छवि में गिरावट पर प्रकाश डालते हुए हजारे ने कहा, "लोगों ने देखा कि वे चरित्र की बात करते थे, लेकिन शराब घोटाले में शामिल हो गए। राजनीति में आरोप लगाना आम बात है, लेकिन किसी को अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए। सच तो सच ही रहेगा।"

उन्होंने केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा से खुद को अलग बताते हुए कहा, "जब बैठक हुई थी, तो मैंने पार्टी का हिस्सा न बनने का फैसला किया था और उस दिन से मैं उससे दूर हूं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi BJPAam Aadmi Party Rajya Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतकौन होगा दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष? वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही मुख्य दावेदार सामने आए

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज