लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result 2020: अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 7 मंत्री अपने सीट से आगे, बीजेपी दे रही टक्कर

By धीरज पाल | Updated: February 11, 2020 11:06 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार है।सीमापुरी सीट से मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आगे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बार दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल समेत 7 मंत्री चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में 7 मंत्री अपने-अपने सीट से आगे चल रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 4387 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष एवं ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 1000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

शकूरपुर बस्ती से मंत्री सत्येंद्र जैन

शकूरपुर बस्ती विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) से सत्येंद्र जैन की जीत तय लग रही है। वहीं बीजेपी ने डॉ. एससी वत्स को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से देवराज अरोड़ा सीट के लिए लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र जैन को साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत जरूर मिली थी, लेकिन बीजेपी और आप के वोटों में ज्यादा अंतर नहीं था।

नजफगढ़ से कैलाश गहलोत

पश्चिमी दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार है। कैलाश गहलोत अभी भी आगे चल रहे हैं। कैलाश गहलोत को बीजेपी की ओर से अजीत सिंह खरखरी से जोरदार टक्कर मिल रही है।

पटपड़गंड से मनीष सिसोदिया आगे

पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के नेता व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। यहां से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। 

सीमापुरी से राजेंद्र पाल गौतम आगे

सीमापुरी में कांटे की टक्कर जारी है। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आगे चल रहे हैं। राजेंद्र पाल गौतम लोजपा के संत लाल से 5271 वोट से आगे निकल गए हैं।

बाबरपुर से गोपाल राय आगे

गोपाल राय आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के नरेश गौड़ पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर आप से  गोपाल राय, बीजेपी से नरेश गौड़ और कांग्रेस से अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन चुनावी मैदान में हैं।

बल्लीमारन सीट से इमरान हुसैन आगे

बल्लीमारन सीट से  भाजपा के उम्मीदवार लता सोढ़ी, आप के इमरान हुसैन और कांग्रेस के हारून यूसुफ हैं। इन्हीं के बीच मुख्य मुकाबला है। शुरुआती रूझानों में बल्लीमारन सीट से मंत्री इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल