लाइव न्यूज़ :

CAA और NRC के हम खिलाफ हैं तो BJP के साथ दिल्ली चुनाव कैसे लड़ सकते हैं', JDU सेक्रेटरी ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 12:41 IST

जेडयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में जदयू के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का नाम नहीं शामिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए और एनआरसी को लेकर प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने मोदी सरकार की खुलकर आलोचना की थीदिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडयू को 2 सीटें दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU)के गठबंधन को लेकर जेडयू के ही राष्ट्रीय जनरल सेकेटरी पवन कुमार वर्मा ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पवन ने नीतीश कुमार से पूछा कि जब उनकी पार्टी बीजेपी की स्कीम नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ है तो वो कैसे बीजेपी के साथ गठबंधन कर दिल्ली का चुनाव लड़ सकते हैं। 

पवन कुमार वर्मा के इस बयान से दिल्ली और बिहार की राजनीति में गरमाहट देखी जा सकती है। वहीं, जेडयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में जदयू के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का नाम नहीं शामिल किया है। इसके बाद पनव वर्मा नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बीजेपी और जेडयू के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। 

कयास लग रहे हैं कि सीएए और एनआरसी को लेकर प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने मोदी सरकार की खुलकर आलोचना की थी, इसकी वजह से इनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया गया है।

जेडयू को दो और लोक जनशक्ति पार्टो को एक सीट

भाजपा आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में दो सीटें जनता दल यूनाइटेड को और एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दे दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू को दो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा को एक सीट देने का फैसला किया है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए लोजपा के प्रभारी काली पांडेय ने कहा कि उन्हें इस फैसले की जानकारी नहीं है। लोजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने कई उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किये थे।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि जदयू संगम विहार और बुराड़ी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी वहीं लोजपा सीमापुरी से प्रत्याशी उतार सकती है। यह घटनाक्रम उस दिन घटा है जब भाजपा की पुरानी सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अकाली दल ने संशोधित नागरिकता कानून में लाभार्थी के रूप में मुस्लिम शरणार्थियों को भी शामिल करने की मांग की है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार