लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः 'AAP को एग्जिट पोल में 44 सीटें मिल रही हैं, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही है,  EVM का रोना क्यों रो रहे हैं'

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2020 20:01 IST

Delhi Election: आप ने 2015 में शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा कि आप वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है।उन्होंने कहा कि हम तो यही बोल रहे हैं कि ईवीएम का रोना क्यों रो रहे हो।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीते दिन हुई वोटिंग के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने कई सवाल उठाए, जिसमें उसने चुनाव आयोग पर वोटिंग के फाइनल आंकड़े आधिकारिक रूप से जारी नहीं करने के पीछे खेल बताया। उसके बाद आयोग ने आंकड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आकड़े जारी किए। इस बीच दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पर हमला बोला।    

मनोज तिवारी ने कहा, 'आप वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको ईवीएम को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7 से 7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48 प्लस सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है।'

उन्होंने कहा, 'हम तो यही बोल रहे हैं कि ईवीएम का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब आप अगर जीत गई तो ईवीएम ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो ईवीएम खराब है। झारखंड में हम नहीं जीत पाए बीजेपी वाले तो हमने ईवीएम को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो।' इधर, आज शाम को दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में 62.59 फीसदी वोट पड़ें है। बल्लीमारान सीट पर सबसे अधिक वोट 71.61 पड़े। दिल्ली कैंट सीट पर सबसे कम 45.4 फीसदी मतदान हुआ।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बीजेपी के संभावित उभार के बावजूद आसानी से जीत हासिल करेगी। टाइम्स नाउ-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुसार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रहेगी और आप 44 तथा बीजेपी 24 सीट जीत सकती है। 

वहीं, रिब्लिक-जन की बात के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया कि आप को 48-61 और बीजेपी को 9-21 सीटों पर जीत मिल सकती है। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 और बीजेपी को 15 सीट मिल सकती हैं। आप ने 2015 में शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीमनोज तिवारीदिल्लीइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट