लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर पर हमला, LNJP अस्पताल में हड़ताल, सुरक्षा की मांग

By भाषा | Updated: July 8, 2019 13:33 IST

आरडीए के अध्यक्ष साकेत जेना ने आरोप लगाया, ‘‘ ईआर विभाग में एक मरीज लाया गया था, जिसकी बाद में कुछ जटिलताओं के चलते मृत्यु हो गई। उसके एक रिश्तेदार ने वहां मौजूद डॉक्टरों में से एक पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं इसलिए हम हड़ताल पर हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि प्रमुख मांग आपातकालीन विभाग में मार्शल्स तैनात करने सहित सुरक्षा बढ़ाने की है।उन्होंने बताया कि आरडीए और अस्पताल अधिकारियों के बीच बैठक अभी जारी है।

मरीज के रिश्तेदारों द्वारा मेडिकल के एक छात्र पर कथित तौर पर हमला करने के बाद दिल्ली के सरकारी अस्पताल एलएनजेपी के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल चले गए।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि हड़ताल के दौरान नियमित और आपात सेवाएं दोनों बंद रहेंगी, जिससे दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक के मरीज प्रभावित होंगे। लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने दावा किया कि ‘मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज’ के तृतीय वर्ष के एक छात्र पर कल रात आपात सेवा में कथित हमला किए जाने के बाद हड़ताल की गई है।

आरडीए के अध्यक्ष साकेत जेना ने आरोप लगाया, ‘‘ ईआर विभाग में एक मरीज लाया गया था, जिसकी बाद में कुछ जटिलताओं के चलते मृत्यु हो गई। उसके एक रिश्तेदार ने वहां मौजूद डॉक्टरों में से एक पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं इसलिए हम हड़ताल पर हैं।’’

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि प्रमुख मांग आपातकालीन विभाग में मार्शल्स तैनात करने सहित सुरक्षा बढ़ाने की है। उन्होंने बताया कि आरडीए और अस्पताल अधिकारियों के बीच बैठक अभी जारी है। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों के दो कनिष्ठ डॉक्टरों पर हमला करने की घटना के कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है।

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के कनिष्ठ डॉक्टर कामकाज के स्थान पर सुरक्षा की कमी को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। 

टॅग्स :डॉक्टरों की हड़तालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला