लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, करवाया जाएगा कोरोना टेस्‍ट, हुए आइसोलेट

By गुणातीत ओझा | Updated: June 8, 2020 15:30 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोरोनो वायरस परीक्षण से गुजरना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोरोनो वायरस परीक्षण से गुजरना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल कल मंगलवार की सुबह COVID-19 टेस्ट कराएंगे।

नई दिल्ली।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोरोनो वायरस परीक्षण से गुजरना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल कल मंगलवार की सुबह COVID-19 टेस्ट कराएंगे। केजरीवाल कोरोनो वायरस के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं।

कल रविवार को केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोनो वायरस की स्थिति के बारे में मीडिया को अपडेट करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में 8 जून (आज) से मॉल और धार्मिक स्थलों के खोले जाने की घोषणा की थी। कल रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल असहज महसूस करने लगे थे। ऐहतियातन उन्‍होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। आप सरकार ने दिल्‍ली में एसिम्‍प्‍टोमेटिक और प्री-सिम्‍प्‍टोमेटिक केसेज के कोरोना टेस्‍ट पर रोक लगा रखी है। सिर्फ लक्षण वाले संदिग्‍धों का टेस्‍ट होता है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच खुद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद से सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। आपको बता दें कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है।

दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लॉकडाउन में ढील के बाद से प्रत्‍येक 24 घंटे में जारी होने वाले आंकड़ों में जबर्दस्‍त वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार, देश की राजधानी में 1282 मामले सामने आए थे। दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 28936 तक पहुंच गया है। वहीं, इस समय राष्‍ट्रीय राजधानी में वायरस के 17125 एक्टिव मरीज हैं, जिनका विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि अब तक कुल 10999 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज