लाइव न्यूज़ :

जयप्रकाश अग्रवाल इंटरव्यू: कांग्रेस अपने नेताओं की इज्जत करना जानती हैं, बीजेपी ने आडवाणी-जोशी के साथ बुरा किया

By निखिल वर्मा | Updated: May 1, 2019 16:00 IST

चुनावी तैयारियों में बेहद व्यस्त जेपी अग्रवाल ने मॉडल टाउन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लोकमत से विशेष बातचीत की। पढ़िए इंटरव्यू के चुनिंदा अंश:

Open in App
ठळक मुद्देजयप्रकाश अग्रवाल का मुकाबला केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से है।चांदनी चौक सीट से आप उम्मीदवार पंकज गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इस सीट पर कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और आप के पंकज गुप्ता के बीच मुकाबला है।

जेपी अग्रवाल दिल्ली से चार बार सांसद और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अग्रवाल के सामने वर्तमान सांसद डॉ हर्षवर्धन की राह आसान नहीं होगी।

चुनावी तैयारियों में बेहद व्यस्त जेपी अग्रवाल ने मॉडल टाउन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लोकमत से विशेष बातचीत की। पढ़िए इंटरव्यू के चुनिंदा अंश:

प्रश्न: नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी साथ होती तो सातों सीटों पर जीत हासिल करते? आपकी प्रतिक्रिया

माकन मेरे सहयोगी हैं। मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरी अपनी राय है। चुनाव का दौर शुरू हो चुका है, अब इस बहस का कोई मतलब नहीं है। 

प्रश्न : 10 दिनों बाद ही वोटिंग होनी है और अजय माकन गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं?

इसका जवाब तो माकन देंगे, मैं अपनी बात कहूंगा।

प्रश्न: 2004 से दिल्ली के अंदर कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी को सिर्फ 17 फीसदी वोट मिले। इस बार वोट कहां से लाएंगे?

कांग्रेस हमेशा नीतियों और कार्यक्रम पर चलती है। कोई भी चुनाव आखिरी चुनाव नहीं होता, किसी भी पार्टी के लिए। वोट प्रतिशत घटते और बढ़ते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक वक्त में दो सीटों पर आ गई थी और आज उसकी केंद्र में सरकार है।

प्रश्न: गठबंधन के संशय के चलते कांग्रेस ने देर से प्रत्याशियों की घोषणा की। आप चांदनी चौक के 10 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक कहां-कहां पहुंचे?

ना ये सीट नई है ना मैं दिल्ली वालों के लिए नया हूं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मैंने हर विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा की है। पार्टी के लोगों के साथ मेरा बेहतर नेटवर्क था। हम दिल्ली में काम करते हैं और लोगों के दुख-सुख में खड़े रहते हैं। 

प्रश्न: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं?

डॉक्टर हर्षवर्धन ने ऐसा क्या कर दिया है जो मेरे लिए चुनौती होंगे। केंद्रीय मंत्री रहते हुए हर्षवर्धन चांदनी चौक का प्रतिनिधित्व करते थे, इसके लिए उन्होंने किया ही क्या? क्या सीलिंग पर बोले, क्या नोटबंदी पर बोले, क्या व्यापारियों के समर्थन में खड़े हुए? जो गांव हर्षवर्धन ने गोद लिया था, वो आज भी उनके गोद में है, उतरा ही नहीं।

प्रश्न: कांग्रेस युवाओं की बात कर रही है जबकि दिल्ली में पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया गया है?

क्या उम्र से ही आदमी युवा या बुर्जुग होता है।

प्रश्न: लेकिन बीजेपी ने तो 75 पार वाले लोगों का टिकट काट दिया?

वो तो सियासी मारकाट है। बीजेपी अपने बुर्जुगों की इज्जत नहीं करती। आपने आडवाणी का हाल देखा कितना बुरा किया, कितनी बेइज्जती की है। कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करती है। कांग्रेस में किसी नेता ऐसी दुर्गति नहीं हुई जैसी बीजेपी में हुई है। आप मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी, शत्रुघ्न सिन्हा को देख लीजिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचांदनी चोककांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज