लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लोगों के विरोध के बाद भी महरौली में चला बुलडोजर, डीडीए का अतिक्रमण विरोध अभियान चौथे दिन भी जारी

By अंजली चौहान | Updated: February 13, 2023 15:12 IST

गौरतलब है कि विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। इससे पहले रविवार को बुलडोजर ने आम बाग, बृजवासी कॉलोनी क्षेत्र में डीडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहरौली में डीडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम जारीलोग अतिक्रमण हटाने का कर रहे भारी विरोध लोगों का कहना है कि उन्होंने स्थगन के लिए आवेदन दिया है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्लीमहरौली में दिल्ली विकास प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। लोगों के कड़े विरोध के बाद भी डीडीए के अतिक्रमण का चौथे दिन भी काम जारी है। इस दौरान स्थानीय लोग कार्रवाई के विरोध में पुलिस से भिड़ गए। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने एक घंटे का समय मांगा था कि तब तक स्थगन आदेश आ जाएगा। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के विरोध में स्थगत आदेश के लिए आवेदन दिया था लेकिन बुलडोजर चलाने का काम जारी है। लोगों का कहना है, "यह गुंडागर्दी है।"

गौरतलब है कि विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। इससे पहले रविवार को बुलडोजर ने आम बाग, बृजवासी कॉलोनी क्षेत्र में डीडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को गिराया गया।

इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों को वहा से भगा दिया। शनिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान एक अधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा अनधिकृत और अवैध अतिक्रमण या निर्माण की सीमा की पहचान कर दिसंबर, 2021 में डीडीए और वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आए हाईकोर्ट के आदेश अनुसार अतिक्रमण को हटाया गया है। 

दिसंबर में दिया गया था नोटिस 

गौरतलब है कि पुरातात्विक पार्क में एएसआई, दिल्ली सरकार के राज्य पुरातत्व विभाग और डीडीए के करीब 55 स्मारक आते हैं। इन अतिक्रमण भूमियों पर बनाए गए घरों को लेकर 12 दिसंबर, 2022 को इन घरों पर नोटिस चिपकाया गया था। इस नोटिस के अनुसार लोगों को नोटिस के 10 दिनों के भीतर घर खाली कराने का निर्देश दिया गया लेकिन लोग नहीं माने और अब लोगों की मौजूदगी में ही बुलडोजर चलाया जा रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीमहरौलीDDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज