लाइव न्यूज़ :

गुलाबी बस टिकटों पर केजरीवाल की फोटो होने से मचा बवाल, दिल्ली बीजेपी ने खटखटाया लोकायुक्त का दरवाजा

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:16 IST

दिल्ली लोकायुक्त से शिकायत करने के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने उप राज्यपाल अनिल बैजल को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि वे केजरीवाल द्वारा शक्ति के दुरुपयोग को रोकें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा ने लोकायुक्त से शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए जारी किये जाने वाले टिकट पर केजरीवाल अपना चित्र लगाना चाहते हैं।

दिल्ली भाजपा ने लोकायुक्त से शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए जारी किये जाने वाले टिकट पर केजरीवाल अपना चित्र लगाना चाहते हैं। दिल्ली सरकार की मुफ्त यात्रा योजना के तहत 29 अक्टूबर से महिला यात्रियों को दस रुपए मूल्य के गुलाबी टिकट जारी किए जाएंगे।

रजारी किए गए टिकटों की संख्या के आधार पर सकार ट्रांसपोर्टर को भुगतान कर देगी। दिल्ली लोकायुक्त से शिकायत करने के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने उप राज्यपाल अनिल बैजल को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि वे केजरीवाल द्वारा शक्ति के दुरुपयोग को रोकें।

गुप्ता ने कहा कि सरकारी खजाने की बर्बादी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार को टिकट छापने और वितरित करने से रोका जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि यदि टिकटों पर चित्र की छपाई को तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया तो व्यक्तिगत महिमामंडन के लिए शक्ति के दुरुपयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ह्रास होना शुरू हो जाएगा।

याचिका में यह भी कहा गया है कि गुलाबी टिकटों पर मुख्यमंत्री का चित्र छापने से दिल्ली परिवहन निगम को प्रचार का पैसा नहीं मिलेगा। याचिका में कहा गया है कि संभावित जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री केजरीवाल की अपनी निजी योजना नहीं है। इसमें करदाताओं का मेहनत से अर्जित पैसा लगा है और इसे व्यक्तिगत राजनैतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह अनैतिक ही नहीं गैरकानूनी भी है।

हालाँकि आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा से प्रश्न किया, “हमारे प्रधानमंत्री का चित्र आयुष्मान भारत योजना आदि सभी बैनरों पर है, भाजपा इसके बारे में शिकायत क्यों नहीं करती?” 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज