लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप के असंतुष्टों पर होगी BSP की नजर

By भाषा | Updated: January 16, 2020 02:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देआप द्वारा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज विधायकों को बसपा, टिकट की दौड़ में तरजीह देगीकरीब दो घंटे तक चली बैठक में लगभग 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज विधायकों को बसपा, टिकट की दौड़ में तरजीह देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवारों के चयन के लिये पार्टी प्रमुख मायावती की अध्यक्षता में बुधवार को हुयी बैठक में दिल्ली प्रदेश इकाई को आप के असंतुष्ट विधायकों से बातचीत करने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार बसपा के राज्यसभा सदस्य डा. अशोक सिद्धार्थ, वीर सिंह और राजाराम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी पार्टी की रणनीति को कारगर तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्रामीण दिल्ली और पूर्वांचल बहुल आबादी वाले अनधिकृत कालोनी क्षेत्रों में ध्यान केन्द्रित करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के चयन की शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिये बुधवार को मायावती की अध्यक्षता में बैठक हुयी।

इसमें शामिल बसपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली बैठक में लगभग 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं। बैठक में आप के असंतुष्ट विधायकों को बसपा का टिकट देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुयी। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई के नेताओं को इन विधायकों से बात करने को कहा है।

गौरतलब है कि आप ने अपने दर्जन भर से अधिक विधायकों को टिकट नहीं दिया है। बैठक में तीनों प्रभारी राज्यसभा सदस्य के अलावा बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी की जिला इकाइयों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगले दो-तीन दिनों में तय कर लिये जाने की उम्मीद है।

इसके बाद प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जायेगा। विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी अध्यक्ष मायावती के भी शामिल होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज