लाइव न्यूज़ :

Delhi Results: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर 'आप' कार्यकर्ताओं का जश्न, पोस्टर लहराकर पूछा- 'करंट लगा क्या?'

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 13:03 IST

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर जुटे हैं और जश्न मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Results: आप कार्यकर्ताओं के जश्न में दिखा 'करंट' वाला पोस्टरअमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान करंट वाले बयान के जवाब में आया ये पोस्टर

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं का जश्न भी शुरू हो गया है। शुरुआती दो घंटे के रुझान के बाद ही बड़ी संख्या में 'आप' के कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस पहुंचने लगे थे। समय के साथ बीजेपी के मुकाबले सीट के बढ़ते अंतर ने आप कार्यकर्ताओं के उत्साह को और दोगुना कर दिया।

ताजा रुझान के अनुसार आप दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर अभी आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी केवल 13 सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब हो सकी है। दूसरी ओर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है।

Delhi Results: 'करंट लगा क्या' का पोस्टर

बहरहाल, रुझानों से उत्साहित 'आप' के कार्यकर्ताओं ने जमकर पार्टी दफ्तर के पास गुलाल उड़ाया और नारेबाजी की। इस जश्न के दौरान एक दिलचस्प पोस्टर भी आप कार्यकर्ताओं की भीड़ में नजर आया। इस पोस्टर पर लिखा था- 'करंट लगा क्या'।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बाबरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा था कि 'EVM का बटन इतने गुस्से में दबाना कि करंट शाहीन बाग के अंदर लगे।' सीएए-एनआरसी और शाहीन बाग में प्रदर्शन के बीच इस बयान को लेकर तब खूब चर्चा हुई थी।

Delhi Results: 'आज हिंदुस्तान जीत गया'

जश्न के दौरान आप नेता संजय सिंह भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और एक मंच से उन्हें संबोधित किया। संजय सिंह ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज हिंदुस्तान जीत गया।' इन नतीजों पर कई और बयान भी आए हैं। हाल में जेडीयू पार्टी से निकाले गए और दिल्ली चुनाव में आप के लिए काम कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर कहा- 'भारत की आत्मा को बचाने के लिए दिल्ली का धन्यवाद'।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधान सभा चुनाव २०२०शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज