लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः आप में विद्रोह, टिकट कटते ही विधायक शर्मा ने दिया इस्तीफा, कहा-बेचा गया TICKET

By भाषा | Updated: January 14, 2020 19:43 IST

दो बार के विधायक राम सिंह नेताजी को आप में शामिल किये जाने के एक दिन बाद शर्मा ने इस्तीफा दिया है। नेताजी को आप में शामिल किये जाने को लेकर शर्मा विरोध स्वरूप सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर धरने पर बैठ गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हम साफ सुथरी राजनीति के लिए आप में शामिल हुए थे।मैं 94 हजार वोटों के साथ जीता और उन्हें (नेताजी) 17 हजार मत मिले।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पार्टी पर उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाया। दो बार के विधायक राम सिंह नेताजी को आप में शामिल किये जाने के एक दिन बाद शर्मा ने इस्तीफा दिया है। नेताजी को आप में शामिल किये जाने को लेकर शर्मा विरोध स्वरूप सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर धरने पर बैठ गये थे।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हम साफ सुथरी राजनीति के लिए आप में शामिल हुए थे लेकिन अब आप और अन्य पार्टियों के बीच क्या अंतर रह गया है। मैं 94 हजार वोटों के साथ जीता और उन्हें (नेताजी) 17 हजार मत मिले लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। स्वयंसेवकों की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि वह आगामी चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनावों के बाद आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की योजना बिजली, पानी की दर बढ़ाने, बसों के किराये में वृद्धि करने और निशुल्क तीर्थयात्रा को बंद करने की है।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा चुनाव टिकटों को बेचा जा रहा है। आप से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह