लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र शुरू, हंगामा काट रहे विधायकों को मार्शलों ने निकाला बाहर

By भाषा | Updated: March 16, 2018 15:44 IST

सदन की कार्यवाही में गहलोत की मौजूदगी का विरोध करने आसन के सामने पहुंचे सभी चार विधायकों को मार्शलों के जरिए बाहर निकाल दिया गया।

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू हुआ और थोड़ी देर में ही विपक्ष के चारों विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया। लाभ के पद के मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी सदन में उनकी( कैलाश गहलोत की) मौजूदगी का विपक्ष विरोध कर रहा था।

सदन की कार्यवाही में गहलोत की मौजूदगी का विरोध करने आसन के सामने पहुंचे सभी चार विधायकों को मार्शलों के जरिए बाहर निकाल दिया गया। उपराज्यपाल अनिल बैजल के आगमन के बाद शुरू विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और तीन अन्य भाजपा विधायकों ओ पी शर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और जगदीश प्रधान ने कहा कि केवल निर्वाचित सदस्यों को ही सभा में आने की अनुमति होनी चाहिए।

इसके बाद अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकालने का आदेश दिया। गुप्ता ने कहा कि वास्तविक सदस्यों को बाहर निकाल दिया गया जबकि 'एक अयोग्य विधायक जो कि एक मंत्री है वह बजट सत्र में उपस्थित है।' 

उन्होंने कहा, 'गहलोत को अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी सदन में बैठने की मंजूरी क्यों दी जा रही है? हम बस इतनी मांग कर रहे थे कि अयोग्य ठहराए सदस्यों को सदन के अंदर आने की अनुमति न हो लेकिन हमे ही मार्शलों के जरिए बाहर निकाल दिया गया।' 

लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परिवहन मंत्री सहित आप के20 विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था। 

टॅग्स :बजट 2018दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह