लाइव न्यूज़ :

कोरोना से ठीक होने के बाद AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने दान किया प्लाज्मा, लोगों से की ये अपील

By भाषा | Updated: July 18, 2020 19:08 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी मार्लेना ने कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद शनिवार को दिल्ली सरकार के प्लाज्मा बैंक में प्लाज्मा दान किया।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक आतिशी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक ‘प्लाज्मा बैंक’ में प्लाज्मा दान किया।इसके साथ ही आतिशी ने ने अन्य लोगों से भी प्लाज्मा डोनेट करने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक ‘प्लाज्मा बैंक’ में शनिवार को अपना प्लाज्मा दान किया। साथ ही, उन्होंने अन्य लोगों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया। कालकाजी से विधायक आतिशी हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘संबद्ध जरूरी जांच एवं परामर्श आज दोपहर आईएलबीएस में किया गया और बाद में उन्होंने अपना प्लाज्मा दान किया। ’’

दक्षिण दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंस (आईएलबीएस) में हाल ही में देश का अपनी तरह का पहला ‘प्लाज्मा बैंक’ स्थापित किया गया है। आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘आईएलबीएस प्लाज्मा बैंक में आज प्लाज्मा दान किया। कोविड-19 से उबर चुके सभी लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी कि वे आगे आये और प्लाज्मा दान करें। ऐसा बहुत कम होता है कि किसी को दूसरों की जान बचाने का मौका मिलता है और प्लाज्मा यह कर सकता है।’’

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने की तारीफ

प्लाज्मा दान करने के उनके कदम की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी सराहना की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अच्छी रहें आतिशी। ’’ आप प्रवक्ता अक्षय मराठे ने भी प्लाज्मा दान किया और तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।

दिल्ली में कोविड-19 से 1.2 लाख संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार दिल्ली में अब तक 120107 लोग कोरोना वायरस की चपटे में आ चुके हैं, जिसमें से 3571 लोगों की इस महामारी के कारण जान जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस से 99301 लोग ठीक हो चुके हैं और 17235 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया