लाइव न्यूज़ :

रक्षा सचिव अजय कुमार हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, 35 अधिकारियों को किया गया होम क्वारंटाइन

By निखिल वर्मा | Updated: June 4, 2020 12:53 IST

केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों की बात करें तो रक्षा सचिव अजय कुमार पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा सचिव अजय कुमार हाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभी वर्चुअल मीटिंग्स में शामिल रहे हैं. रक्षा सचिव का ऑफिस साउथ के फर्स्ट फ्लोर पर राजनाथ सिंह के ऑफिस के बगल में ही है

देश के रक्षा सचिव अजय कुमार को बुधवार (3 जून) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। साउथ ब्लॉक में कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद अजय कुमार के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। कल रक्षा सचिव में कोरोना वायरस के लक्षण दिखते ही रायसीन हिल्स के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय में कार्यकर कम से कम अधिकारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि इस मसले पर अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वहीं, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अजय कुमार संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि सावधानी बरतने के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को ऑफिस नहीं पहुंचे। रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख के कार्यालय साउथ ब्लॉक के फर्स्ट फ्लोर पर हैं। तत्काल इस बात का पता नहीं चल पाया कि कुमार को किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही गुरुवार  तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,06,737 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,04,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ इसलिए अब तक करीब 47.99 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसराजनाथ सिंहदिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला